भ्रष्टाचार की राखड में अस्पताल के आर.एम.ओ सहित दो पत्रकारों के हाथ काले दोनो पत्रकार गिरफ्तार, भंगार बेचकर हड़पे करोड़ों रुपये अन्य संधिग्ध भी घेरे में जल्द होंगी गिरफ्तारी

Spread the love

बुरहानपुर जिले में भंगार बेच कर किये गये करोड़ों रूपये के गबन में हुई पुलिस जांच के बाद भ्रष्टाचार का मौसम खराब हुआ और पुलिस की जांच बिजली बन कर बुरहानपुर जिला अस्पताल के आर.एम.ओ डॉ.प्रवीण नवलखे सहित दो पत्रकारों पर गिरी पुलिस के अनुसार नवलखे ने यूट्यूब चैनल के पत्रकार संजय दुबे व राजेश निंभोरकर के साथ मिल कर करोड़ों रूपये की राशि का गबन किया दोनो पत्रकारों द्वारा बनाई गई फर्म मे महज कुछ ही महीनों में लाखो रुपये की हेरा फेरी कर दी गई डॉ नवलखे के साथ मिलकर लगभग 1 करोड़ 40 लाख की शासकीय राशि का गबन किया गया जिसके लिए नवलखे पत्रकारों को राशि का 10 से 15 प्रतिशत तक हिस्सा देता था दरअसल पुलिस जिला अस्पताल में कबाड़ बेच कर हुए 25 लाख के घोटाले की जांच कर रही थी जिसमे एक के बाद एक कड़ी खुलती गई वहीं इन दोनों पत्रकारों के अलावा अन्य और भी पत्रकारों के शामिल होने की संभावनाएं हैं जिसको लेकर जल्द पुलिस अन्य अपराधियो को भी गिरफ्तार कर सकती है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों पर पुलिस द्वारा मामले मै 420, 406, 409, 120 B और अपराधी प्रबंध करना भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा सहित कार्यवाही की है।


Spread the love
  • Related Posts

    भोपाल- मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी में धूम-धाम से मना बसंत पंचमी का पावन पर्व..

    Spread the love

    Spread the love        मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी,भोपाल में बड़े हर्ष उल्लास के साथ बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया, इस अवसर पर पुस्तकालय में खास तैयारियां भी…


    Spread the love

    बंद हो जाएगी महाकाल मंदिर में भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग, जानिए अब कैसे मिलेगी एंट्री

    Spread the love

    Spread the love     राजाधिराज भगवान महाकाल के दरबार में बीते साल को अलविदा और आने वाले साल का वेलकम करने देशभर से श्रद्धालु आएंगे। मंदिर प्रशासन का अनुमान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *