शाहजहांपुर जेल में कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने बंदियों को हंसाया, दी जिंदगी बदलने की सीख

Spread the love

ज़िला कारागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता एवं कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने अपनी हास्य प्रतिभा और सरल स्वभाव से बंदियों व उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
राजपाल यादव ने बंदियों के साथ फ़ोटो खिंचवाए, ठुमके लगाए और अपने मशहूर डायलॉग सुनाकर सबको हंसी से लोटपोट कर दिया। उन्होंने बंदियों से अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने और अपने परिवार का सम्मानपूर्वक पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में दीपावली सज्जा प्रतियोगिता के विजेता बंदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल की सराहना करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि “यहां बंदियों को एक अभिभावक के समान देखभाल मिल रही है।”

इस मौके पर बंदियों ने शिव–पार्वती की झांकी प्रस्तुत की और राजपाल यादव के साथ नृत्य कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। बंदियों द्वारा बनाई गई राजपाल यादव और वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल की पेंटिंग्स ने सभी का ध्यान खींचा।

 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love