ट्रक-जीप की जोरदार भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौत, छह घायल, पलभर में मातम में बदल गई खुशियां

Spread the love

 

नोहरपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक और तूफान जीप में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टैंपों में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हैं। घायलों को नजदीक के निम्स अस्पताल में ले जाया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई गई है।

हादसा आज सुबह रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गाडियां आमने-सामने से भिड़ी हैं। जीप में सवार लोग एमपी से शादी कर लौट रहे थे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सवारी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे कैंटर से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


Spread the love
और पढ़े  Gold-Silver- चांदी की कीमतों में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
  • Related Posts

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारत में लागू हुआ ECA,तेल और गैस कंपनियों को डेटा साझा करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल और गैस के वैश्विक संकट के चलते सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-3 को लागू कर दिया है।…


    Spread the love