ट्रक-जीप की जोरदार भिड़ंत में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौत, छह घायल, पलभर में मातम में बदल गई खुशियां

 

मनोहरपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक और तूफान जीप में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टैंपों में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हैं। घायलों को नजदीक के निम्स अस्पताल में ले जाया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई गई है।

हादसा आज सुबह रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गाडियां आमने-सामने से भिड़ी हैं। जीप में सवार लोग एमपी से शादी कर लौट रहे थे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सवारी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे कैंटर से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

और पढ़े  UP- प्रदेश में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 74 रुपये का इंजेक्शन बिक रहा है 4980 में, जांच में खुलासा
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…