इमरान खान ने खुद को कहा गधा बोले – गधा गधा ही रहेगा उड़वा ली अपनी मजाक , क्या था मामला ..

Spread the love

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं, लेकिन इस बार उनकी जगहंसाई हो रही है। उनके बयान पर लोग खिल्ली उड़ा रहे हैं। दरअसल, एक टीवी साक्षात्कार के दौरान इमरान खान खुद के बारे में गलत मिसाल दे बैठे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान खुद के बारे में गधे की मिसाल देते दिखाई पड़ रहे हैं।

वीडियो में इमरान खान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं ब्रिटिश समाज का हिस्सा था, लेकिन मैंने उसे कभी स्वीकार नहीं किया। आगे कहते हैं, वे मेरा बहुत स्वागत करते हैं। इसके बाजवूद मैंने कभी उसे अपना घर नहीं माना। इसके बाद इमरान खान खुद के बारे में मिसाल देते हैं कि अगर आप गधे पर धारियां डालोगे तो वो जेब्रा नहीं हो जाएगा। गधा, गधा ही रहेगा। इस वीडियो क्लिप को स्थानीय पत्रकार हसन जैदी ने ट्विटर पर साझा किया है।
यह पहला मौका नहीं है, जब इमरान खान गलत बयान देकर अपनी फजीहत करवा चुके हैं। इससे पहले भी वह ऐसे बयान देते आए हैं। इमरान खान ने इससे पहले ओसामा बिन लादेन को शहीद बताया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। वहीं पाकिस्तान में दुष्कर्म की घटनाओं पर भी उन्होंने गलत बयान दिया था।

शहबाज शरीफ के खिलाफ उगल रहे हैं जहर
पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए नाटकीय घटनाक्रम से पहले ही काफी जगहंसाई हुई थी। अब पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ लगातार टिप्पणी कर जहर उगल रहे हैं। उनके बयानों में बौखलाहट साफ नजर आ रही है। वह लगातार इसमें विदेशी साजिश बता रहे हैं। वहीं अब गधे वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इमरान खान की लोग जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

और पढ़े  हिंदू नववर्ष-: 1.96 अरब वर्ष पहले बनी सृष्टि, विक्रम संवत को कई देशों ने माना, अंग्रेजी कैलेंडर भी 58 साल पीछे

Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *