अवैध सट्टेबाजी: खूब फल-फूल रहा भारत में अवैध सट्टेबाजी का कारोबार, डिजिटल इंडिया फाउंडेशन की रिपोर्ट में सामने आई यह बात

 

भारत में अवैध सट्टेबाजी और जुए के मामलों में हाल के वर्षों में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। भारत में चार प्रमुख साइटों पर केवल तीन महीनों में 1.6 अरब विजिट हुई है। डिजिटल इंडिया फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध सट्टेबाजी साइटों पर ऑर्गेनिक सर्च ट्रैफिक लगभग 18.4 करोड़ विजिट (हिट) के साथ पार हो गया। ऑर्गेनिक सर्च का आंकड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से संचालित ट्रैफिक से अधिक है, जिसने लगभग 4.28 करोड़ हिट का योगदान दिया। अकेले मिरर वेबसाइटों ने अवैध बाजार के पैमाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। तीन परिमैच मिरर ने अतिरिक्त 26.6 करोड़ हिट उत्पन्न किए। अवैध प्लेटफार्मों पर 1.098 अरब विजिट सीधे यूआरएल दर्ज करने वाले यूजर्स से उत्पन्न हुए, जो पिछली मार्केटिंग रेफरल आदि की सफलता का संकेत देते हैं।

सोशल मीडिया में सट्टे से जुड़े विज्ञापन बढ़े
रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म सट्टेबाजी और जुआ से संबंधित प्रचारों को प्रतिबंधित करते हैं। फेसबुक पर इससे जुड़े विज्ञापन हाल के वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। वेबसाइटों को ब्लॉक करने और सार्वजनिक सलाह सहित बार-बार सरकारी हस्तक्षेप के बावजूद अवैध ऑपरेटर लगातार फल-फूल रहे हैं। वित्त पर संसद की स्थायी समिति ने वर्ष 2023 में अपनी रिपोर्ट में ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों की मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्तपोषण को सक्षम करने में भूमिका पर चिंता जताई थी।

और पढ़े  आईआईटी बॉम्बे में क्यों मचा बवाल, नकल, आत्महत्या से एफआईआर तक पहुंची बात, अब क्या चाहते हैं छात्र?
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…