गृह सज्जा: अपने घर को सजाने का सस्ता और सुंदर तरीका, दीवारों पर सजा सकते है इस तरह के वॉल आर्ट

Spread the love

ब आप दिन भर की थकान के बाद घर लौटती हैं तो दीवारों पर बिखरे नीले-पीले, हरे, गुलाबी रंग और उन पर बनीं कला-कृतियां मन को शांति देती हैं। हालांकि लंबे समय तक एक ही रंग की दीवारों को देखते-देखते मन ऊब जाता है और वह सुकून नहीं मिलता है, जो आप चाहती हैं। यह भी सच है कि दीवारों के रंगों को हर साल बदलना भी मुमकिन नहीं है। ऐसे में आप अपने घर की दीवारों पर कुछ आर्ट डिजाइन बनवाकर उनमें नई जान डाल सकती हैं।

 

स्टैंसिल आर्ट

दीवारों के रंगों को बिना बदले इसमें नया आकर्षण जोड़ने का सबसे बेहतरीन तरीका है, स्टैंसिल आर्ट बनवाना। प्रकृति से प्रेरित स्टैंसिल आर्ट आपकी दीवारों को खूबसूरत बना देगी। आप दीवारों पर पक्षी, जानवर, पेड़-पौधे आधारित पैटर्न बनवा सकती हैं। इस प्रकार आप नेचर थीम से घर में शांति का वातावरण विकसित कर सकती हैं। फूल-पत्तों के रंग घर की नकारात्मकता दूर करते हैं और आपके मन को शांति पहुंचाते हैं।

 

स्पिरिचुअल पेंटिंग

घर में शांति का वातावरण बनाए रखने में दीवारों पर बनी आध्यात्मिक पेंटिंग आपकी मदद करेंगी। अगर आप अध्यात्म के प्रति झुकाव रखती हैं तो पुरानी और बोरिंग दीवारों पर अध्यात्म से जुड़ी चित्रकारी करवाएं। यदि आपके लिए चित्रकारी करवाना भी मुमकिन नहीं है तो बड़े आकार की पेंटिंग या पोस्टर लगा सकती हैं। यह पेंटिंग और पोस्टर बाजार में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं।

आदिवासी कला

यदि आपको ऐतिहासिक कला-कृतियां पसंद हैं तो आप अपने कमरे या हॉल की दीवारों पर आदिवासी आर्ट डिजाइन बनवाने पर विचार कर सकती हैं। अफ्रीकी आदिवासी कला से लेकर वारली कला आपकी दीवारों को एक आकर्षक, ऐतिहासिक और नया रूप देगी। इस प्रकार आपको अपने कमरे में बैठने पर बोरियत महसूस नहीं होगी।

और पढ़े  राजस्थान HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर

 

मंडला आकृतियां

मंडला आकृतियां बेहद पुरानी और फेमस आर्ट फॉर्म है। यह आर्ट फॉर्म बौद्ध और हिंदू धर्म से जुड़ी है, जो कि बेहद खूबसूरत है। आप इसे अपने बेड रूम की दीवारों या किसी कॉर्नर पर हाफ सर्किल में बनवा सकती हैं। इस तरह की आकृतियां हॉल की दीवारों के लुक को आकर्षक बना सकती हैं। इनमें कई रंगों का उपयोग किया जाता है, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहता है।

नकली ईंट आर्ट

आजकल लोग प्राचीन समय से खुद को जोड़ते हुए आधुनिक चीजों को नए आर्ट के तौर पर अपना रहे हैं। पहले के समय में धन की कमी के कारण ज्यादातर घर ईंट के ही बने होते थे, जिन पर पेंट नहीं किया जाता था। मगर आजकल लोग अपनी दीवारों पर नकली ईंट आर्ट करवा रहे हैं। आप भी घर की दीवारों के एक या दो हिस्सों में नकली ईंट आर्ट करवा सकती हैं। यह आर्ट आपकी बोरिंग दीवारों में नई जान डाल सकती है।

 

बोहो शैली

यह एक स्वतंत्र और रचनात्मक सजावट का तरीका है, जो रंगों, पैटर्न और विभिन्न सांस्कृतिक तत्वों का मिश्रण है। दीवारों को बोहो शैली में सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे कालीन, हैंडमेड ड्रीमकैचर्स, वुडन आर्टवर्क और एथनिक टेपेस्ट्री का उपयोग कर सकती हैं। यह शैली आरामदायक, व्यक्तिगत और विशिष्ट है, जो घर में एक जीवंत और आकर्षक वातावरण उत्पन्न करती है।

 

बच्चों का कमरा 

एनिमल थीम या वर्ल्ड मैप सहित फल, सब्जियों की आकृति के साथ उन पर लिखे नाम के वॉल आर्ट और पेंटिंग बच्चों को जल्दी सीखने में मदद करती हैं। इस प्रकार बच्चे जब विजुअली किसी चीज को देखते हैं तो उनकी ऑब्जर्वेशन पावर बढ़ती है और वे जल्दी सीखते हैं। इसलिए आप बच्चों की उम्र और जरूरत के अनुसार सही वॉल आर्ट थीम का चयन करें।

और पढ़े  18 दिन से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक क्यों, ऐसे अनशन से कब-कब झुकी सरकारें..

Spread the love
  • Related Posts

    गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण…


    Spread the love

    PM Modi- थोड़ी देर में जींद पहुंचेंगे PM मोदी, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को करेंगे रवाना

    Spread the love

    Spread the loveदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे।    …


    Spread the love