पंडित धीरेंद्र शास्त्री- बाबा बागेश्वर धाम की मोदी सरकार से बड़ी अपील- मोदी सरकार साथ दे तो पाकिस्तान जाकर ऐसा करना चाहता हूं

Spread the love

 

गोपालगंज के रामनगर मठ पर पिछले चार दिनों से चल रही हनुमंत कथा को सुनाने पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मोदी सरकार से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि कहा कि देश की सरकार अगर साथ दे और पाकिस्तान से परमिशन मिले तो मैं वहां भी जाकर राम कथा सुनाना चाहता हूं। वैशाली जिले में प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने पर बाबा ने कहा कि बिहार में इसके पहले भी कथा सुनाने आये थे। आज गोपालगंज में कथा कर रहे हैं। मुझे राजनीति से कोई लेना- देना नहीं है। कौन विधायक है? काैन सांसद है? मुझे पता नहीं। अगर कोई कहता है कि बिहार में चुनाव के पूर्व माहौल बिगाड़ रहे हैं, तो बंगाल को लुटते हुए, मणिपुर को जलते हुए मैं नहीं देख सकता हूं। हम देश में शांति, अमन कायम रहे व भारत विश्व गुरु बने ये चाहते हैं।

 

हम देश को बचाने के लिए जी रहे हैं
बागेश्वर धाम वाले बाबा ने कहा कि हम देश को बचाने के लिए जी रहे हैं। हम चुनाव लड़ने थोड़े ही आये हैं। मैंने अभी बागेश्वर में कार्यक्रम किया। अभी यूपी के मेरठ में चुनाव तो नहीं है। कुछ लोग बोल रहे तो उनको छोड़ेंगे भी नहीं। हिंदुत्व को जगाने के लिए जरूरत पड़ी, तो बिहार में ही मठ बना लेंगे। वे विरोध करते रहें, यह देश बाबर व औरंगजेब का नहीं है। यह देश राम-कृष्ण, सुभाष चंद्र बोस, चद्रशेखर आजाद, भगत सिंह का है।

 

हेलीकॉप्टर से बांका के लिए भरे उड़ान, शाम को लौटेंगे कथा स्थल 
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामनगर कथा स्थल से हेलीकॉप्टर से बांका के लिए उड़ान भर कर वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बांका गए है। बांका के कार्यक्रम में शामिल होकर पुनः रामनगर मठ में आयोजित हनुमंत कथा में शाम को शामिल हो जाएंगे। बांका जाने के लिए कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास हेलीपैड बना था, जहां से वे बांका के लिए प्रस्थान कर गए।

और पढ़े  बांग्लादेश नरसंहार दिवस- PM तारिक रहमान बोले- 1971 हत्याकांड था सुनियोजित कत्लेआम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love