IED Blast:- प्रेशर आईईडी की जद में आने से असिस्टेंट प्लाटून कंमाडर शहीद,मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

IED Blast:- प्रेशर आईईडी की जद में आने से असिस्टेंट प्लाटून कंमाडर शहीद,मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

बीजापुर –

जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह प्रेशर आईईडी की जद में आकर एक सीएएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद हो गये। जानकारी के मुताबिक जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार कैम्प से सोमवार कि सुबह सीएएफ के जवान सड़क निर्माण कि सुरक्षा में एटेपाल की तरफ निकले हुए थे। इसी बीच एटेपाल कैम्प से करीब एक किमी दूर टेकरी के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया।

जिसकी चपेट में आने से सीएएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर (एपीसी) विजय यादव शहीद हो गये। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के राजपुर के रहने वाले हैं। शहीद के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ लाया जा रहा है। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। भैरमगढ़ से चॉपर से पार्थिव शव को गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव की शहादत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…

    छत्तीसगढ़ के 26 साल: CM साय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, कहा- विकास से विकसित भारत का संकल्प

    छत्तीसगढ़ अपने गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर विकास की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण…