जाट हूं 50 थार खड़े-खड़े खरीद दूंगी- शराबी महिला ने किया हंगामा, साथ में 2 दरोगा ने भी दिखाया रौब

मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर बिजलीघर के समीप स्थित अपने मकान के सामने खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए कहना युवक अभिषेक नेहरा और उसके साथी को महंगा पड़ गया। गाड़ी हटाने के लिए कहने से बौखलाई महिला और निवाड़ी थाने के दो दरोगाओं ने जमकर बवाल काटा। हंगामा करते हुए महिला ने जातिसूचक शब्द कहे। बोली कि जाट हूं कोई अनुसूचित जाति की नहीं हूं। भट्ठा मालकिन हूं ऐसी 50 थार खड़े खड़े खरीद दूंगी। दरोगाओं ने भी वर्दी का पूरा रौब जमाया और अभिषेक व उसके साथी को जमकर हड़काया। अभिषेक ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है। घटना से जुडे़ दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। घटना 21 दिसंबर की है।

मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव बुदाना निवासी अभिषेक नेहरा ने बताया कि निवाड़ी रोड बिजलीघर के समीप उनका मकान है। बीते 21 दिसंबर की रात वह मकान पर गाड़ी खड़ी करने गए थे। आरोप है कि मकान के बाहर दो गाडियां खड़ी हुई थी। जिसमें दो दरोगा और एक महिला शराब पी रही थी। उन्होने अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए घर के सामने से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो महिला और दोनों दरोगा आग बबूला हो गए। गुस्साए दरोगाओं और महिला ने जमकर बवाल काटा। अभिषेक और उसके साथी को धमकाते हुए गाली गलौंज की। बोली तू जाट है तो मैं भी जाट हूं। महिला ने जाति सूचक शब्द भी कहे। इसके अलावा दोनों दरोगाओं ने भी उनसे गाली गलौंज की। अभिषेक ने वीडियो बनाई तो दरोगाओं के तेवर ढीले पड़ गए मगर महिला फिर भी अभद्रता करती रही। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामला बढ़ने पर आरोपी अपनी अपनी कार लेकर चले गए।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

महिला ने अभिषेक और उसके दोस्त पर कराई पीछा कर गाड़ी से खीचने की एफआईआर
आरोपी महिला ने अभिषेक नेहरा और उसके साथी शुभम के खिलाफ गाड़ी से पीछा करने और बाहर खीचने का आरोप लगाते हुए निवाड़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। गौर करने वाली बात यह है कि पूरा घटनाक्रम मोदीनगर थाना क्षेत्र का है मगर महिला ने रिपोर्ट निवाड़ी थाने में दर्ज कराई। अभिषेक का आरोप है कि महिला के साथ मौजूद दोनों दरोगा निवाड़ी थाने में तैनात है। इसलिए दरोगाओं ने अपने पद का दुरूपयोग कर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

धोखाधड़ी में आरोपी है महिला और उसका पति
महिला और उसके पति के खिलाफ निवाड़ी थाने में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज है। आरोप है कि महिला और उसके पति ने भट्ठे में मुनाफे का लालच देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

वीडियो डिलीट नहीं करने पर दरोगाओं ने दी जेल भेजने की धमकी
अभिषेक ने बताया कि वीडियो बनती देख दरोगाओ के तेवर ढीले पड़ गए। एक दरोगा महिला के कंधे पर हाथ रखकर उसे शांत करने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि महिला के चले जाने के बाद दरोगाओं ने अभिषेक से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। वीडियो वायरल करने पर जेल भेजने की धमकी दी। अभिषेक ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। मामला संज्ञान में आने के बाद एक दरोगा पर गाज गिर सकती है।

एसीपी ने निवाड़ी पुलिस से मुकदमे की विवेचना हटकार मोदीनगर पुलिस को सौंपी
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। महिला की ओर से अभिषेक और शुभम के खिलाफ दर्ज कराए  गए मुकदमें विवेचना मोदीनगर थाने को ट्रांसफर कर दी है।

और पढ़े  लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…