बाहर वाली के लिए कर दिया घरवाली का मर्डर-: पति ने रेता पत्नी का गला, हत्या में प्रेमिका और मां ने भी दिया बेटे का साथ

Spread the love

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर स्थित बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां 40 वर्षीय महिला रीता की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि रीता की हत्या उसके पति राहुल शर्मा ने अपनी प्रेमिका नेहा और मां गायत्री के साथ मिलकर की है। आरोपियों ने वारदात को लूट का रूप देने के लिए घर में सामान बिखेर दिया और गले की चेन भी तोड़ दी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

 

गले पर था धारदार हथियार का निशान
मृतका के भाई देवकांत निवासी गांव बहांपुर, थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर ने बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन रीता का शव ससुराल में खून से लथपथ हालत में पड़ा है। महिला के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। बताया गया कि रीता का पति राहुल शर्मा बिजनौर के चांदपुर में प्लास्टिक टब और बाल्टी का थोक व्यापार करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात को व्यापार के सिलसिले में चांदपुर गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि वह घटना से पहले ही गांव लौट आया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए राहुल ने स्वयं डायल 112 पर फोन कर सूचना दी और लूट की कहानी गढ़ी।

 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसपी ज्ञानंजय सिंह, सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर धीरज मलिक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर रहकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घर में सैफ और संदूक का सामान बिखरा मिला, लेकिन जांच अधिकारियों को यह पूरी तरह से साजिशन किया गया प्रतीत हुआ।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

राहुल का लंबे समय समय से नेहा के साथ संबंध
महिला की मौत की खबर फैलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और रोते-बिलखते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि राहुल शर्मा का अपनी प्रेमिका नेहा से लंबे समय से संबंध था, जिसका रीता विरोध करती थी। इसी कारण राहुल ने अपनी मां गायत्री और प्रेमिका के साथ मिलकर रीता की हत्या की साजिश रची। परिजनों का कहना है कि पहले भी रीता के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति राहुल शर्मा, सास गायत्री, ससुरल विनोद शर्मा और प्रेमिका नेहा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लूट की कहानी में फंसा आरोपी
घर में बिखरा सामान, टूटी चेन और अलमारी से निकला हुआ माल, सब कुछ लूट जैसा दिखाने की कोशिश थी। लेकिन फोरेंसिक जांच और अन्य चीजों ने आरोपी पति की कहानी को झूठा साबित कर दिया।

बोले अधिकारी
सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ कराई जा रही है। – स्तुति सिंह, सीओ


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love