शर्मसार हुई इंसानियत – युवक से लिफ्ट मांग रात बिताने गेस्ट हाउस पहुंची महिला, सुबह आंख खुलीं तो खिसक गई पैरों तले जमीन

शर्मसार हुई इंसानियत – युवक से लिफ्ट मांग रात बिताने गेस्ट हाउस पहुंची महिला, सुबह आंख खुलीं तो खिसक गई पैरों तले जमीन

गुरुग्राम में एक महिला की घिनौनी करतूत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। रात बिताने के लिए उसने एक युवक से लिफ्ट मांगी थी। सुबह होने पर युवक की आंखें खुली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फरीदाबाद निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पत्नी को लेने के लिए एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर जा रहे थे।

इसी दौरान सहारा मॉल के पास एक महिला ने इफ्को चौक के लिए लिफ्ट मांगी, जिस पर उन्होंने महिला को बैठा लिया। कार में बैठने के बाद महिला ने कुछ खाने की इच्छा जताई। पीड़ित का कहना है कि महिला ने अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने साथ सेक्टर-39 के गेस्ट हाउस में ले गई।
गेस्ट हाउस में जाने से पहले उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर गाड़ी में सीट के नीचे रख दी थी। इसके बाद पीड़ित महिला के साथ गेस्ट हाउस में ही रुक गया। उसे नींद आ गई और अगले दिन वह सुबह उठा तो महिला कमरे से गायब थी।
संजीव को आईफोन और गाड़ी की चाबी नहीं मिली। वह नीचे आया तो गार्ड ने बताया कि महिला गाड़ी की चाबी गमले में फेंक कर चली गई। जब संजीव ने गाड़ी जांच की तो लाइसेंसी रिवॉल्वर और 40 हजार रुपये गायब थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एलजी संधू ने किए 34 आईएएस-दानिक्स अफसरों के तबादले, नई नियुक्तियों के आदेश
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…