देहरादून: विकराल रूप ले चुकी ट्रैफिक की समस्या- मानवाधिकार आयोग 

Spread the love

 

सूरी में एक 62 वर्ष के बुजुर्ग पर्यटक कमल किशोर की ट्रैफिक जाम के कारण मौत के मामले पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस घटना को मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर प्रकरण माना है। इस संबंध में प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को दो सितंबर तक आख्या पेश करने का आदेश दिया है।

आयोग ने कहा कि सात जून को प्रकाशित खबरों के अनुसार, दिल्ली से मसूरी घूमने आए कमल किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उनके परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई, लेकिन देहरादून से मसूरी तक लगे भीषण जाम के कारण एंबुलेंस समय पर उन तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों ने किसी तरह एक अन्य वाहन का प्रबंध किया, परंतु उससे भी लगभग 45 मिनट तक जाम में फंसे रहे। जब तक बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया जा सका, बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और ट्रैफिक प्रबंधन पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

 

इस संबंध में अधिवक्ता मो. आशिक ने आयोग को शिकायत पत्र भेजा, जिसमें समाचार पत्रों के हवाले से बताया कि मृतक के परिजनों ने पर्यटकों के लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं को सही ढंग से सुचारू न किए जाने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। अधिवक्ता ने कहा यदि अभी भी मसूरी के जाम का हल नहीं निकला तो भविष्य में और दुष्परिणाम सामने आएंगे। आखिर कब तक जाम में फंसकर पर्यटक अपनी जान गंवाते रहेंगे।

 

कई वर्षों से बनी है समस्या विकराल रूप ले चुकी : आयोग

और पढ़े  रुद्रपुर- फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

आदेश पत्र में आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू ने टिप्पणी की है कि उत्तराखंड में अब ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, इससे पर्यटक एवं तीर्थ यात्रियों के अलावा स्थानीय नागरिक अत्यधिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। वर्षों से चली आ रही समस्या का अभी तक कोई निदान नहीं किया जाना अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा है कि यह प्रकरण एक आम व्यक्ति के मानवाधिकारों के उल्लंघन की परिधि में आता है।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love