सोने के कीमत में भारी तेजी! अगले साल 5 हजार डॉलर प्रति औंस का अनुमान, बढ़ती मांग के चलते दिखेगा असर

Spread the love

 

ढ़ती मांग व वैश्विक कारकों के चलते सोने की कीमत 2026 में 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) की रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर स्थितियों के चलते 2026 में सोने का औसत दाम 4,538 डॉलर प्रति औंस रह सकता है। यह 5,000 डॉलर तक भी जा सकता है।

अमेरिका में दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना के कारण सोना वैश्विक स्तर पर मजबूत बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम फिलहाल 4,160 डॉलर प्रति औंस के करीब है। देश में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी तेजी देखी जा रही है। सोने का 5 दिसंबर के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.87 प्रतिशत बढ़कर 1,24,935 रुपये हो गया है।

 

बोफा की रिपोर्ट के अनुसार, सोने में तेजी के लिए अतिरिक्त गुंजाइश अब भी बाकी है, क्योंकि कीमत बढ़ने के साथ संस्थागत निवेश कमजोर है। अगर वैश्विक कारक पहले की तरह आने वाले समय में भी बने रहते हैं तो कीमतें और तेजी से बढ़ेगी। इन कारकों में सरकारी ऋण स्तर में वृद्धि, अधिक महंगाई, कम होतीं ब्याज दरें और अपरंपरागत अमेरिकी आर्थिक नीतियों का प्रभाव शामिल है।

50 फीसदी महंगा हुआ सोना एक साल में
टैरिफ और महंगाई के चलते बीते एक साल में सोने में करीब 50 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। दुनिया के बड़े निवेश बैंकों में से एक गोल्डमैन सैश का भी कहना है कि सोना अगले साल तक 5,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

 

 

सोना : 3,500 रुपये महंगा, चांदी में भी 5,800 का आया भारी उछाल
शादी समारोहों के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 3,500 रुपये बढ़कर 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसी के साथ चांदी भी 5,800 रुपये महंगी होकर 1,60,800 रुपये प्रति किलो हो गई।

और पढ़े  जब रक्षक ही बन गए भक्षक: पुलिस वाले लड़की को उठाकर थाने ले आए, छेड़छाड़ के बाद मोबाइल छीना, भरतपुर में खाकी दागदार

दोनों बहुमूल्य धातुओं में घरेलू बाजार में पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी थी। आभूषण व्यापारियों ने कहा, शादी के मौसम के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ गई है। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोर अमेरिकी डॉलर से भी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में तेजी देखी गई।

विश्लेषकों के मुताबिक, कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की नरम टिप्पणियों के बाद ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों से कीमतों में तेजी देखी गई। विदेशी बाजार में सोना 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 4,131.09 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 0.40 फीसदी टूटकर 51.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।


Spread the love
  • Related Posts

    चंद्र ग्रहण 2026 का समय: दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में इतने बजे लगेगा ग्रहण, जानें अपने शहर का समय

    Spread the love

    Spread the love     आज  3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से प्रभावी रहेगा। मान्यता है कि,…


    Spread the love

    साल का पूर्ण चंद्र ग्रहण आज,जानें सूतक काल के नियम और ग्रहण का समय,आज लाल रंग का दिखेगा चांद

    Spread the love

    Spread the loveआज यानी 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में पूर्ण रूप से नजर आएगा। ग्रहण का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट…


    Spread the love