सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा घर घर तिरंगा अभियान.

Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के युवा एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज *सारथी फाउंडेशन समिति* के द्वारा घर घर तिरंगा अभियान के तहत व्युरा बंदोबस्ती के शिवालिक पुरम, गायत्री नगर में घूमते हुए देश भक्ति के धुनों पर भारत माता की जय के नारे लगाए और जनजागरण कर तिरंगा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित कर गलियों में भ्रमण किया और सभी के घरों पर तिरंगा लगवाया। साथ ही छोटे छोटे बच्चों के साथ सेल्फी भी ली गई।

*आज के कार्यक्रम में सबसे भावात्मक छण तब आया जब 93 वर्ष की बुजुर्ग सम्मानित कमला लोहनी जी* ने तिरंगा झंडा पकड़ कर देश भक्ति गीत गाया जिसमें हम सभी ने उनके साथ देश भक्ति गीत को उनके साथ गाया जिसको लेकर सारथी फाउंडेशन समिति के सभी सदस्यों का मनोबल और ऊंचा हुआ, साथ ही हम सभी ने बुजुर्ग सम्मानित कमला लोहनी जी का आशीर्वाद लेकर उनको तिरंगा झंडा प्रदान किया इस उम्र में देश के प्रति उनका समर्पण स्नेह देश भक्ति देखकर शत शत नमन है।

आज के कार्यक्रम में नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी, गिरिश चंद्र लोहनी,कैलाश जोशी,गीता उप्रेती,देवीदत्त सुयाल,गोपाल दत्त कांडपाल,उमेश शर्मा,कुंदन सतवाल,बाबू राम,हरीश चंद्र सिंह रौतेला,बालादत्त उप्रेती,ज्ञान सिंह,सोनी,जानकी,दीप आदि ने भागीदारी की।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- तैयार हो जाएं युवा, उत्तराखंड में पीसीएस के 63 पदों के लिए होगी भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *