गुरुग्राम में भीषण हादसा- कैंटर से टकराया कंटेनर, ड्राइवर जिंदा जला, कंकाल बन गया दीपू

गुरुग्राम स्थित कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात करीब 1.30 बजे सड़क हादसे के बाद कंटेनर में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा पटौदी टोल से फर्रुखनगर टोल की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। जहां सड़क पर आगे चल रहे कैंटर में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।

 

ड्राइवर की केबिन में ही जलकर मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक कैंटर केएमपी एक्सप्रेसवे पर पटौदी टोल से फर्रुखनगर टोल की ओर जाने वाली सड़क पर चल रहा था। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर कैंटर से पीछे जा टकराया। पुलिस के अनुसार कैंटर में प्लास्टिक व कपड़े का कबाड़ भरा हुआ था। कैंटर से टकराने के बाद कंटेनर का चालक केबिन में फंस गया। कैंटर के पीछे टकराने के बाद कंटेनर में आग लगने के कारण चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी केबिन में ही जलकर मौत हो गई।

 

मृतक उन्नाव का दीपू था

मृत चालक की पहचान उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के करजोरा गांव निवासी दीपू के रूप में हुई है। आग इतनी भयंकर थी कि केबिन में चालक का शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गया। केएमपी पर वाहनों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की दमकल गाड़ी और फर्रुखनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम की मोर्चरी भिजवा दिया।

और पढ़े  दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

 

 

पुलिस का बयान

मृत चालक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कैंटर में कंटेनर टकराकर आग लगने के मामले की जांच की जा रही है। – संजय, एएसआई, फर्रुखनगर थाना।

  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…