भीषण हादसा: 5 वाहन टकराए, डंपर-कंटेनर में आग लगी, दो लोगों की जलकर मौत

Spread the love

रियाणा के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र तावडू उपमंडल के अंतर्गत कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव सबरस और गुढी के बीच एक वाहन के अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। इस चेन रिएक्शन में कुल पांच गाड़ियां शामिल हुईं, जिसमें रोड़ी से लदा एक लंबा डंपर और एक कंटेनर बुरी तरह प्रभावित हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर और कंटेनर में आग लग गई, जो कुछ ही पलों में दोनों वाहनों को आग का गोला बना गई। आग की लपटों में फंसे दो लोगों चालक और खलासी की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि वे पूरी तरह जल चुके थे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस को जाम हटाने और यातायात बहाल करने में कुल तीन घंटे लगे। स्थानीय ट्रक चालकों और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। दो गाड़ियां मौके से फरार हो गईं, जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहन टकरा गए।

मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। गाड़ी मालिक मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में अचानक ब्रेक लगाना मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस दोनों फरार वाहनों की तलाश में जुटी है और शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  Bihar: डिप्टी CM ने दी सख्त चेतावनी, कहा- अधिकारियों को धमकाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love