भीषण हादसा: ट्रक समेत चार वाहन आपस में टकराए, बोलेरो में लगी आग, दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

Spread the love

रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात आठ बजे ट्रक, कार, बोलेरो और ट्रेलर आपस में टकरा गए। इसके बाद बोलेरो में आग लग गई। बोलेरो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है। सूचना पर मौके पर सीओ अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में बोलेरो सवार दो महिला, दो बच्चे और पांच पुरुषों की मौत हो गई है जबकि स्वीफ्ट कार सवार और ट्रक चालक की भी दुर्घटना में जान चली गई। स्विफ्ट कार चालक मृतक की पहचान जय प्रकाश (26) पुत्र मुन्नर  निवासी परसिया दुबे राबर्ट्सगंज सोनभद्र के रूप में हुई है।

 

ड्रमंडगंज घाटी में रात को आठ बजे गिट्टी लगा ट्रेलर उतर रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट कार सवार आ रहे थे। कार के पीछे दाल लगा ट्रक आ रहा था। दाल लदे ट्रक के पीछे बोलेरो सवार चल रहे थे। दाल लगे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। उसने आगे स्विफ्ट कार में टक्कर मारी। स्विफ्ट कार आगे ट्रेलर में टकरा गई। टक्कर में पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक में टकराई। आपस में गाड़ियों के टकराने के चलते बोलेरो में आग लग गई। आग लगने से बोलेरो सवार सभी लोग गाड़ी में फंस गए।

बोलेरो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने ड्रमंडगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर ड्रमंडगंज, हालिया व अन्य थाने की फोर्स फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंची। सीओ लालगंज अमर बहादुर भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बोलेरो की आग को बुझाने में लगी रहीं। घंटों मशक्कत की बात बोलेरो की आग पर काबू पाया गया।

और पढ़े  NEET- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलान- अगले साल ऑनलाइन होगी परीक्षा,15 मिनट का समय बढ़ाया..

 

 

आशंका जताई जा रही है कि बोलेरो सवा नौ लोगों की मौत हुई है। पुलिस शवों को बोलेरो से निकालकर शिनाख्त में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि घाटी में ट्रक उतार रहा था। उसके पीछे कार थी। कार के पीछे एक ट्रेलर था। उसके पीछे बोलेरो थी। आपस में सभी गाड़ियां टकरा गईं। बोलेरो में आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम बुझाने के लिए लगी है। बोलेरो सवार लोग जले हैं। राहत बचाव कार्य चल रहा है।

चारों वाहनों की हुई पहचान 
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि हादसे के बाद चारों वाहनों की पहचान हो गई है। जिसमें एक ट्रक बिहार का है। दूसरा ट्रक मध्य प्रदेश का है। कार सोनभद्र की है और बोलोरो मिर्जापुर की है।  जिसकी छानबीन की जा रही है। कुछ परिजनों से संपर्क हुआ है । उनसे बात कर मृतक लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

बुझाने का प्रयास किया पर लपटों ने रोक दिया
मिर्जापुर।  बोलेरो में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण विमलेश ने बताया कि आग लगने की घटना होने पर वह मौके पर पहुंचे । बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया पर आपकी लपट इतनी तेज थी कि बचाना मुश्किल था। फायर बिग्रेड को सूचना दिया गया पर समय से नहीं पहुंचा। प्रशासन भी लेट पहुंचा।


Spread the love
  • Related Posts

    यूएई के राष्‍ट्रपति से मिले PM मोदी,भारत में $5 अरब का निवेश करेगा यूएई, रक्षा, ऊर्जा और गैस सप्लाई पर हुए कई अहम समझौते

    Spread the love

    Spread the love     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और…


    Spread the love

    NEET- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलान- अगले साल ऑनलाइन होगी परीक्षा,15 मिनट का समय बढ़ाया..

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी-2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा की नई तारीख 21 जून तय की गई है। तारीख…


    Spread the love