गोरापड़ाव- तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, स्कॉर्पियो ने 4 को रौंदा, 3 की मौत,1 घायल 

ल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. स्कूटी और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर चार युवक सवार होकर गौलापार से लालकुआं की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लालकुआं से ज्योलिकोट की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो से तीनपानी फ्लाईओवर पर उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई. चौथे युवक का इलाज जारी है।

 

 

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों व घायल युवक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. उन्होंने चिकित्सकों को घायल युवक के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

 

 

 

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. मृतकों की पहचान राहुल राजपूत (निवासी गोरा पड़ाव), शिवम (निवासी गोरा पड़ाव) और अंशु आर्य के रूप में हुई है।वहीं, घायल युवक की पहचान आदि टम्टा के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो के पहिये तक उखड़कर छिटक गए।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व cm हरीश रावत के पीए रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, मिला सोना और इम्पोर्टेड घड़ियां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…