देहरादून- लगातार बारिश से नंदा की चौकी का अस्थायी पुल भी बहा, आपदा में टूटे पुराने पुल पर आवाजाही की शुरू

लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर नंदा चौकी क्षेत्र की परेशानी बढ़ा दी है। वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए नंदा चौकी पुल के विकल्प के रूप में बनाया गया अस्थायी पुल शनिवार देर रात तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, सुबह पिछले साल ही आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ पुराना पुल यातायात के लिए खोल दिया गया है।

बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पुल के समीप मिट्टी का कटाव हो गया, जिससे अस्थायी पुल का एक हिस्सा टूट गया था और वह वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो गया था।
पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर यातायात रोक दिया और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजना शुरू कर दिया। मौके पर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

इधर, क्षेत्र के लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए निर्माणाधीन नंदा चौकी के मुख्य पुल का काम तेजी से पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य पुल को आज सुबह खोल दिया गया है।

और पढ़े  कोटद्वार: गुलदार का जानलेवा हमला, सनेह क्षेत्र में महिला को मार डाला, मौके पर पहुंच रही टीमें, लोगों में दहशत
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…