Horoscope 6 May 2022 : आज मिलेगा इन राशि वालो खास सुनहरा अवसर, पढ़ें अपना राशिफल।

Spread the love

दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

मेष-शुभ कार्यों में खर्च मन को थोड़ा परेशान करेगा। एक तरफ खुशी भी होगी कि शुभ हो रहा है लेकिन उसमें खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग बन रहे हैं। व्‍यवसाय आपका अच्‍छा चलेगा। संतान और प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी कोई बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें और पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। सरकारी तंत्र से कोई गाज गिर सकती है आप पर। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी लेकिन वाणी के कारण कुछ तू-तू, मैं-मैं हो सकी है। निवेश करने से बचें। संतान और प्रेम की स्थिति आपकी अच्‍छी बनी हुई है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 13 March 2026 आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आपका दैनिक राशिफल क्या कहता है ।

मिथुन-शारीरिक निस्‍तेजता बनी रहेगी। फिर भी सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्‍छे चल रहे हैं। प्रेम और संतान भी कंधे से कंधा मिलाकर आपका साथ दे रही है। पीली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा रहेगा।

कर्क-शारीरिक कमजोरी का अनुभव करेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत दिख रहा है। व्‍यापार मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। शुभता बनी रहेगी। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह-शारीरिक स्थिति पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी इन दिनों नहीं है। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। अच्‍छा करते रहेंगे आप। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-सरकारी तंत्र का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-भाग्‍य साथ देगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप रुक-रुक कर चल रहे हैं लेकिन किसी चीज की दिक्‍कत नहीं है। सही चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-एक और दिन जोखिम वाला रह गया है। ध्‍यान देकर आगे बढ़ें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। चोट लग सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो गई है। व्‍यापार आपका सही चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 17 March 2026 आज इन राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

धनु-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और सकारात्‍मक स्थिति बनने का संकेत है।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। एक सुखद और अच्‍छी स्थिति आपकी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की भी स्थिति अच्‍छी है। बस कुछ भावनात्‍मक दृष्टि से तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार आपका सही चलने लगा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-गृहकलह से बचें। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं आप। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है और प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *