अयोध्या- नेताजी सुभाष बोस की जयंती पर निकाला “सम्मान मार्च”

Spread the love

 

 

 देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में नेताजी सुभाष बोस की जयंती के अवसर पर “सम्मान मार्च” का आयोजन किया गया। यह मार्च सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय विचार मंच के तत्वावधान में चौक स्थित मंगल पांडेय शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर नगर निगम स्थित नेताजी की प्रतिमा तक गया, जहां पर नेताजी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उनके मान-सम्मान को पुनर्प्रतिष्ठित करने का संकल्प किया गया। इसके साथ ही केंद्र की ओर से चल रहे नेताजी जयंती सप्ताह का भी समापन हुआ। नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य में सप्ताह भऱ सेवा कार्य किए गए। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास व पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने शहीद स्मारक पर मार्च को हरी झंडी दिखा कर चौक से रवाना किया। सरदार क्लाथ हाउस, हट्ठी महारानी मंदिर, अशोक प्लाईवुड, बृजकिशोर सर्राफ, यूएस ज्वेलर्स, परम पेस्ट्रीज, गायत्री कृषि उद्योग, लोकप्रिया गारमेंट्स, कमला नेहरू भवन, मोहन स्वीट्स, हनुमागढ़ी रिकाबगंज पर मार्च का स्वागत पुष्पवर्षा कर हुआ। मार्च में उदय पब्लिक स्कूल, गुरु नानक विद्यालय के विद्यार्थी व टाइनी टाट्स हायर सेकेंड्री स्कूल के राष्ट्रीय कैडेट कोर से कैडेट्स आगे चल रह थे। मार्च में अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्त, बीकापुर के विधायक डा. अमित सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय, अवधेश पांडेय बादल, इंद्रभान सिंह व ओम प्रकाश सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश व पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, आलोक कुमार सिंह रोहित, स्वामी नाथ सिंह, कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, अंबरीष सिंह, सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, सेवानिवृत्त कर्नल रवींद्र प्रकाश त्रिपाठी, सुनील शास्त्री, सुप्रीत कपूर, डा. शैलेंद्र विक्रम सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह, राजेश गौड़, संग्राम सिन्हा, पार्षद अनिल सिंह, अन्नू जायसवाल, बबलू मिश्रा, चंचल, केशव बिगुलर, रंजीत विक्रम सिंह, लोक गायक दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत, बलवंत सिंह, ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्षद दिलीप यादव, कौशिक प्रमाणिक, तिलक राम मौर्य, भारती सिंह, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, प्रज्ञा श्रीवास्तव, राजकुमारी मौर्य, नीलम रस्तोगी, सुषमा श्रीवास्तव, शशि शर्मा, पायल जायसवाल,भूपेंद्र सिंह, विशाल सिंह बाबा, सुनील श्रीवास्तव, यश पाठक बाबा, बंटी सिंह, पवन तिवारी, अनुज कुमार सिंह, गगन छाबड़ा, विंध्याचल यादव, कविंद्र साहनी सहित सैकड़ों लोग मार्च में सम्मिलित हुए।

और पढ़े   क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, अस्पताल में चल रहा था कैंसर का इलाज

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love