गृह मंत्री अमित शाह- 13 अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर,  एनकॉर्ड की होगी समीक्षा बैठक वाइब्रेंट विलेज का दौरा भी करेंगे

Spread the love

 

गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्तूबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरी तैयारियां कर ली हैं। तैयारियों के संबंध में मंगलवार को कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने भी अफसरों को निर्देश दिए।

बताया जा रहा कि गृह मंत्री यहां पर नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की समीक्षा करेंगे। इस दौरान नशे के खिलाफ हो रही कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की जाएगी। इस दौरे में वह उत्तरकाशी भी जाएंगे और वाइब्रेंट विलेज का दौरा भी करेंगे।

कार्यवाहक डीजीपी ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में अफसरोंं संग बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने गृह मंत्री की प्रस्तावित समीक्षा बैठकों की तैयारी समय से पूरी करने को कहा। इससे पहले ब्रीफिंग और रिहर्सल भी समय से करने के निर्देश दिए।

मुख्यालय में हुई बैठक में एडीजी इंटेलीजेंस एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, आईजी मुख्यालय विम्मी सचदेवा, आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल और एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love