Holika Dahan : होलिका दहन है आज,हनुमान जी की करें रात्रि में खास पूजा, संकटमोचन हरेंगे सब संकट।।

Spread the love

आज होलिका दहन है और फिर इसके बाद कल होली मनाई जाएगी। आज रात के समय भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में होलिका दहन के दिन कुछ उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। होली हिंदुओं का दो दिवसीय त्योहार है और होली की पूर्व संध्या को लोकप्रिय रूप से ‘होलिका दहन’ कहा जाता है।  होली उन त्योहारों में से एक है जो सभी धार्मिक भेदभावों को भूलकर खेला जाता है। यह त्योहार भाईचारे और समानता के संदेश को बढ़ावा देता है। होलिका दहन का बहुत ही विशेष महत्व है। होलिका दहन की रात हनुमान जी की आराधना करने के लिए बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि होलिका दहन की रात को यदि पूरी श्रद्धा और भक्ति से हनुमान जी की पूजा और अर्चना की जाती है तो हर एक प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। होलिका दहन के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं होलिका दहन की रात हनुमान जी की किस विधि से पूजा करनी चाहिए जिससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त हो। होलिका दहन की रात्रि को यदि श्रद्धालु हनुमान जी की पूजा के साथ कुछ खास उपाय करेंगे तो उन्हें इसका शुभ फल प्रदान होगा। मान्यता है कि होलिका दहन की रात्रि को हनुमान जी की विशेष पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं हनुमान जी की पूजा विधि के बारे में। होलिका दहन की रात्रि को हनुमान जी की पूजा से पहले स्नान आदि से निवृत हो जाएं और इसके बाद मंदिर में या घर पर ही हनुमान जी के सामने बैठकर पूजा का संकल्प लें। संकल्प लेने के बाद हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, फूलों का हार, प्रसाद और चोला अर्पित करें और उनके समक्ष घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें।  दीप प्रज्ज्वलन के बाद हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें और अंत में  हनुमान जी की आरती करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है। बजरंग बाण का नियमित पाठ करने से आत्म-विश्वास व साहस में वृद्धि होती है। चालीसा पाठ करने के साथ ही हनुमान जी को लाल रंग का चंदन भी लगा सकते हैं। होलिका दहन की रात्रि में हनुमान लला का पूजन करते समय लाल और पीले रंग के पुष्प अवश्य चढ़ाएं। संकटमोचन हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है। इसलिए वो शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और साथ ही आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

और पढ़े  तमिलनाडु में नए विभागों का हुआ आवंटन-: एआई के लिए बना अलग मंत्रालय, CM विजय के पास कई अहम जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 14 साल बाद कोलकाता पहुंचे। चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान वह ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। दौरे में…


    Spread the love

    यूपी- बेटी का गमछे से गला कस रही थी मां, 10 साल के बेटे ने बनाया वीडियो, इसलिए मासूम को मारा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से दिल चीरने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *