यूपी पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किए आदेश

Spread the love

यूपी पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किए आदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक डी एस चौहान की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को 5 मार्च से 10 मार्च तक छुट्टी नही मिलेगी। हालांकि इस दौरान अगर किसी को कोई बेहद जरूरी काम होता है तो अवकाश दे दिया जाएगा।
यूपी पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किए आदेश

लखनऊ: हम सभी खुशी-खुशी और बिना किसी डर से त्योहार मना सकें, इसके लिए पुलिसकर्मी जबरदस्त चौकसी रखते हैं। हम त्यौहार मना रहे होते हैं तो यही पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा में तैनात होते हैं। अब होली आ रही है। हर कोई इसे लेकर बेहद ही उत्साहित है। अब गलियों और चौराहों पर होली का हुडदंग होगा। इस हुडदंग और रंग को कोई बेरंग न कर दे, इसके लिए पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं
मीडिया में आई जानकरी के अनुसार प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को 5 मार्च से 10 मार्च तक छुट्टी नही मिलेगी। उत्तर प्रदेश के डीजीपी डी एस चौहान ने सभी पुलिसकर्मियों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि होली की वजह से सभी पुलिसवाले 5 मार्च से 10 मार्च तक ड्यूटी पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान अगर किसी पुलिसकर्मी को बहुत ज़रूरी काम होता है तो छुट्टी मिल जाएगी।

शनिवार रात जारी किये गए आदेश

डीजीपी के द्वारा जारी यह आदेश सभी विभाग प्रमुखों, जोनल एडीजी, आईजी, डीआईजी रेंज, जिलों के पुलिस कप्तानों और राजकीय रेलवे पुलिस के अधीक्षकों को शनिवार देर रात भेज दिया गया है। इसके साथ ही होली को शांति और सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के संबंध में कई और भी दिशानिर्देश जारी किये हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आमतौर पर भी पुलिसवालों की होली एक दिन बाद ही मनाई जाती है। इस दौरान पुलिसकर्मी पुलिस लाइंस में आपस में जमकर होली खेलते हैं। हालांकि ज्यादातर कर्मी इस दिन भी ड्यूटी पर ही होते हैं

और पढ़े  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से सिर्फ डाक कांवड़, आम वाहनों की नो एंट्री

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *