रुड़की- पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Spread the love

श्चिमी यूपी के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में विनय त्यागी को भी गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। चारों तरफ नाकाबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

वारदात बुधवार की दोपहर करीब एक बजे लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर ओवर ब्रिज की है। रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी टाटा सूमो वाहन में उसे पेशी पर लक्सर लेकर आ रहे थे। इस दौरान जब वह फ्लाई ओवर के मध्य पहुंचे तो यहां जाम के दौरान सामने वाहन होने के कारण उन्हें वाहन को रोकना पड़ा। इसी दौरान यहां पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर अंधाधुन गोलियां बरसा दी।

 

वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी, वह वाहन में ही गिर गया जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि दो पुलिसकर्मियों को चोट आई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया।

और पढ़े  देहरादून- सहसपुर सीट, हरक सिंह रावत के बयान से सियासी हलचल तेज, चार चुनाव से बुलंद हो रहा भगवा

वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा में घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पेशी पर लेकर आते समय जाम के दौरान हमलावरों ने आरोपी पर गोली चलाई है। आरोपी के खिलाफ 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
– शेखर चंद्र सुयाल पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love