समर सिंह, ऋचा दीक्षित और निर्देशक शिव कुमार तिवारी का शुरू हुआ इतिहास, गोरखपुर में शूटिंग शुरू

Spread the love

गोरखपुर –

भोजपुरी सिने जगत में इन दिनों देसी स्टार समर सिंह का जलवा कायम है। अपने सुर और अभिनय की बदौलत आज की तारीख में करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं। ऐसे में समर सिंह, ऋचा दीक्षित और निर्देशक शिव कुमार तिवारी ने मिलकर “इतिहास” की शुरुआत की है। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं संस्कार मूवीज एंड एंटरटेनमेट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘इतिहास’ की, इस फिल्म की शूटिंग विधिवत पूजा व शुभ मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ की कर्म भूमि गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में शुरू कर दी गई है। फ़िल्म का मुहूर्त शुभ घड़ी में स्थानीय विधायक विपिन सिंह (गोरखपुर ग्रामीण) व रणविजय यादव के शुभ कर कमलों से किया गया। उन्होंने फिल्म की पूरी यूनिट बधाई देते हुए फ़िल्म की अपार सफलता की शुभकामना दी। उक्त अवसर पर फ़िल्म के निर्माता लवकुश यादव, निर्देशक शिव कुमार तिवारी, देसी स्टार समर सिंह सहित बहुत से गणमान्य जन व फ़िल्म की यूनिट मौजूद रही। सभी ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस फ़िल्म को लेकर फ़िल्म के निर्देशक शिव कुमार तिवारी ने बताया कि इतिहास फ़िल्म बेहद खास है। इसको लेकर सारी तैयारियां जोर शोर से की गई हैं। फ़िल्म की कहानी और गाने हमारे प्रोजेक्ट की यूएसपी होगी। इसमें कई भोजपुरी के दिग्गज व मंझे हुए कलाकार दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। कि हमारी फ़िल्म किस स्तर की होगी।
वहीं, फ़िल्म निर्माता लवकुश यादव ने कहा कि ‘इतिहास’ को लेकर हमारी पूरी टीम बहुत एक्साइटेड है। बेहद एंटरटेनिंग फ़िल्म बनने जा रही है, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर निर्मित की जा रही है। इस फ़िल्म की जर्नी बहुत खास होने वाली है। उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फ़िल्म देना है और दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करना है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, गमछे से मुंह छिपाते रहे, टीम ले गई साथ

उल्लेखनीय है कि संस्कार मूवीज एंड एंटरटेनमेट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘इतिहास’ के निर्माता लवकुश यादव हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक शिव कुमार तिवारी संभाल रहे हैं।कथा, पटकथा मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा व अशोक राव हैं, जो अपने संगीत से दर्शकों का मनमोह लेंगे। डीओपी नीटू इकबाल सिंह, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, एक्शन मास्टर दिनेश यादव और आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा हैं। प्रोडक्शन मैनेजर भास्कर तिवारी, पीआरओ रामचन्द्र यादव ,अरविंद मौर्य हैं। कॉस्टयूम जवाहर वर्मा का है। फिल्म के मुख्य कलाकार  समर सिंह, ऋचा दीक्षित, काजल पांडेय, उमेश सिंह, बीना पांडेय, जयप्रकाश सिंह, कृष्णा यादव सारथी, इंद्रसेन यादव, साहब लालधारी, रिंकू आयुषी, सुरेन्द्र तिवारी, खुशी यादव तथा बाल कलाकार आरव तिवारी, यश यादव इत्यादि हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बैंक पर फोड़ा पूरा ठीकरा, खुद पर कोई सवाल नहीं, बच निकले मामले के बड़े आरोपी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चढ़ावा चोरी को लेकर भी चर्चा हुई। न्यासी मंडल ने इस पर निराशा व्यक्त की और पूरा ठीकरा बैंक पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *