अयोध्या स्थित राजघाट बाटी वाले बाबा के स्थान पर हुआ भव्य दंगल का आयोजन

अयोध्या अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के तत्वाधान में राजघाट सरयू के किनारे बाटी वाले बाबा के स्थान पर विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के करीब 80 से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। अयोध्या स्थित राजघाट बाटी वाले बाबा के स्थान पर हुआ भव्य दंगल का आयोजनपहलवानों ने खम ठोंका और उनके शानदार प्रदर्शन पर बार-बार तालियां बजती रहीं। इस दंगल का आयोजन नन्हे मियां, ओमवीर पहलवान, रामअजोर पहलवान, रामनरेश पहलवान और उनकी टीम ने करवाया। जिसमें सपा नेता पवन पांडे भावी मेयर पद प्रत्याशी शरद पाठक बाबा महंत बृजमोहन दास आदि लोग उपस्थित रहे। अयोध्या स्थित राजघाट बाटी वाले बाबा के स्थान पर हुआ भव्य दंगल का आयोजनअतिथि के रूप में पहुंचे सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने बताया कि दंगल का आयोजन करने के लिए पूरी आयोजक मंडली को धन्यवाद देना चाहता हूं।जिन्होंने पूरे प्रदेश से पहलवानों को इकट्ठा कर एक मंच पर पहुंचाया है दंगल में आए सभी पहलवानों का अभिनंदन करता हूं।
अयोध्या स्थित राजघाट बाटी वाले बाबा के स्थान पर हुआ भव्य दंगल का आयोजन

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…