चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जो माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के लिए समर्पित होता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन के साथ मनाया जाता है और इसी दिन से हिन्दू नववर्ष (विक्रम संवत) की शुरुआत भी होती है।
इस साल विक्रम संवत 2083 मनाया जा रहा है। हिन्दू नववर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उम्मीदों का प्रतीक है। यह समय बीते हुए वर्ष की गलतियों से सीख लेकर एक बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का अवसर देता है। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और नए कार्यों की शुरुआत करते हैं।
चैत्र नवरात्रि और नववर्ष हमें आध्यात्मिकता, सकारात्मकता और आत्मविश्वास का संदेश देते हैं। इस पावन अवसर पर हर व्यक्ति अपने जीवन में नई खुशियों और सफलता की कामना करता है। साथ ही अपने प्रियजनों को भी मंगलकामनाएं देता है। आप भी हिंदू नववर्ष पर अपने करीबियों को शुभकामनाएं भेज कर आज के दिन का महत्व बताएं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करें।
58966







