हिमाचल: डिब्बे में जिंदा कछुआ लेकर बस में सफर कर रही महिला पकड़ी, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम में केस

रियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही एक महिला को अंब में पुलिस ने पकड़ लिया। महिला कछुए को ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र पुलिस के सामने पेश नहीं कर सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज के चालक सुधीर कुमार ने थाना अंब में शिकायत दी थी। चालक ने बताया कि बस दिल्ली से बैजनाथ की ओर जा रही थी। 30 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे बस अंब स्थित गौतम ढाबे पर रुकी थी। इसी दौरान एक महिला बस से नीचे उतरी। चालक की नजर महिला के हाथ में मौजूद एक डिब्बे पर पड़ी।
डिब्बा खोलने पर मिला जिंदा कछुआ
चालक के अनुसार डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ था। जब उसने महिला से कछुए को ले जाने संबंधी दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को कछुए समेत कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कछुए को भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
धर्मशाला में धार्मिक गुरु को देने की बात
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने के लिए ले जा रही थी। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कछुआ महिला के पास कहां से आया और उसे वास्तव में किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
दिल्ली से बैजनाथ जा रही थी बस
बस चालक ने पुलिस को बताया कि वह 29 अगस्त की शाम करीब पांच बजे दिल्ली से बस लेकर बैजनाथ के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान 30 अगस्त की रात बस अंब के गौतम ढाबे पर रुकी थी। यहीं महिला के पास डिब्बे में कछुआ होने की जानकारी सामने आई।

और पढ़े  हिमाचल: विक्रमादित्य के विभागों का अतिरिक्त प्रभार, अनिरुद्ध सिंह संभालेंगे PWD और राजेश धर्माणी शहरी विकास

पुलिस कर रही मामले की जांच
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बस चालक की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस कछुए के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

  • Related Posts

    हिमाचल: 3 माह में CBSE स्कूलों में 2,000 और शिक्षकों की भर्ती, सुक्खू बोले- योग्यता के आधार पर होगी नियुक्ति

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन माह के भीतर 2,000 और शिक्षकों…

    हिमाचल: विक्रमादित्य के विभागों का अतिरिक्त प्रभार, अनिरुद्ध सिंह संभालेंगे PWD और राजेश धर्माणी शहरी विकास

    विदेश दौरे पर गए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विभागों का कामकाज राज्य सरकार ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी…