हिमाचल: पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Spread the love

रकाघाट पुलिस थाना हटली के तहतत जमनौंण गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली बहस के बाद एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित धर्मपाल (32) निवासी जमनौण ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते बुधवार रात करीब 8 बजे जब वह अपनी पत्नी नीना कुमारी के साथ रसोई में बैठा था तो उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

धर्मपाल ने आरोप लगाया कि उसने पत्नी को बहस करने से रोका तो आवेश में आकर नीना कुमारी ने चूल्हे पर उबल रहा दूध उस पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ लापरवाही से नुकसान पहुंचाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार मामले की पुष्टि की।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल Weather: चोटियों पर बर्फबारी, आज बारिश के आसार, ओलावृष्टि का अलर्ट
  • Related Posts

    Gas Cylinder Shortage: हिमाचल में व्यावसायिक सिलिंडरों का संकट, गोदाम खाली, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से राजधानी शिमला में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई अब प्रभावित होने लगी है। तीन दिन से शहर की गैस…


    Spread the love

    हिमाचल Weather: चोटियों पर बर्फबारी, आज बारिश के आसार, ओलावृष्टि का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love     हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल ली है। मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, शिंकुला और बारालाचा समेत चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई।…


    Spread the love