हिमाचल Weather: हिमाचल में करवट लेगा माैसम, लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में माैसम करवट बदलने वाला है। राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। कुछ भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राज्य में शीतलहर का असर लगातार जारी है। शिमला सहित प्रदेश के 17 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से चारा स्थानों पर पारा माइनस में है। ताबो का रात का तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।  बरठीं, हमीरपुर व मंडी में शीतलहर दर्ज की गई है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 1.8, कल्पा-3.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.0, नाहन 5.7, पालमपुर 3.5 , सोलन 1.8, मनाली 2.6, कांगड़ा 5.0, मंडी 3.2, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 2.6, जुब्बड़हट्टी 6.3, कुफरी 1.8, कुकुमसेरी -6.9, नारकंडा 0.1, रिकांगपिओ -0.1, सेऊबाग 1.0, बरठीं 1.9, चाैपाल 3.3, कसाैली 6.5, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 7.4, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -10.0 व नेरी में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इस दिन से शुरू होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 20 और 21 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 जनवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 22 और 26 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर और 23 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। साथ ही 23 जनवरी 2026 को ऊंचे पहाड़ी इलाकों की कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 6-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

और पढ़े  हिमाचल: स्कूली छात्रों की निशुल्क बस सुविधा खत्म, अप्रैल से देने होंगे 236 रुपये, गरीब वर्ग पर पड़ेगी मार

इन जिलों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट
ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा के लिए 23 जनवरी को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं चंबा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। मंडी, हमीरपुर में शीतलहर व शिमला सोलन व सिरमाैर जिले में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों की अवहेलना और स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स नियुक्तियों पर हलफनामा दाखिल न करने पर कड़ा रुख अपनाया…


    Spread the love

    हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और…


    Spread the love