Himachal मौसम: अच्छी बारिश-बर्फबारी की उम्मीद जगी, जानें क्या कहता है ताजा पूर्वानुमान

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। इनमें से पांच जगह शून्य व तीन स्थानों पर माइनस में दर्ज किया गया है।  पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। राजधानी शिमला में हालांकि तापमान इन दिनों सामान्य से अधिक चल रहा है लेकिन जिले के अन्य क्षेत्रों में पारे में गिरावट आई है। बरठीं, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में शीतलहर दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर, पांवटा साहिब और ऊना में कोहरा छाया रहा।

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर 0.5, भुंतर 0.5, कल्पा -0.5, धर्मशाला 2.0, हमीरपुर 2.6, नाहन 6.6, पालमपुर 2.5, सोलन 0.6, मंडी 1.1, कांगड़ा 3.0, मंडी 1.7, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर 0.8, जुब्बड़हट्टी 7.0, कुफरी 2.8, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 3.0, रिकांगपिओ 1.5, सेऊबाग 0.2, बरठीं 1.4, चाैपाल 7.4, पांवटा साहिब 6.0, सराहन 4.2, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -4.9, नेरी 6.5 व बजाैरा में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों के बाद अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं।

 

दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 से 18 और 21 जनवरी तक मध्य पहाड़ी और ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 19 से 20 जनवरी तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 15 व 16 जनवरी को मैदानी कुछ भागों में कोहरे का येलो अलर्ट है। कुछ स्थानों पर शीतलहर का अलर्ट है।

और पढ़े  हिमाचल: स्कूली छात्रों की निशुल्क बस सुविधा खत्म, अप्रैल से देने होंगे 236 रुपये, गरीब वर्ग पर पड़ेगी मार

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व  सिरमाैर जिले में 19 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले में 16 से 20 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।  इसके साथ ही विभाग ने विस्तारित अवधि माैसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 16 से 22 जनवरी तक पहले सप्ताह में वर्षा विसंगति लाहाैल-स्पीति को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। जबकि 23 से 29 जनवरी के दूसरे सप्ताह के दाैरान  कुछ दिनों में राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दूसरे सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में वर्षा विसंगति सामान्य से सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। इसे देखते हुए माैजूदा महीने में अच्छी बारिश-बर्फबारी की उम्मीद जगी है। क्योंकि वर्तमान में प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति चल रही है।

बिलासपुर में कोहरे से थमी रफ्तार, हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे वाहन
बिलासपुर जिले में कड़ाके की ठंड के बीच अब घने कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह जिले के कई हिस्सों, विशेषकर गोबिंद सागर झील के तटीय इलाकों और कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कोहरे की घनी चादर लिपटी रही।  स्थिति यह थी कि सुबह 9:30 बजे तक फोरलेन पर दृश्यता इतनी कम रही कि वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट्स जलाकर सफर तय करना पड़ा। झील के किनारे बसे क्षेत्रों में सुबह कोहरा इतना ज्यादा था कि सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों को अपने वाहनों की रफ्तार कम करनी पड़ी। फोरलेन पर दृश्यता  घटकर मात्र 50 मीटर रह गई थी, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस प्रशासन ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें और ओवरटेकिंग से बचें ताकि हादसों को रोका जा सके।

और पढ़े  Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

ऊना में रेल सेवाओं सहित वाहनों की आवाजाही पर भी असर
जिला ऊना में इन दिनों कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित है। लगातार कई दिनों से छाए कोहरे के कारण तापमान लुढ़ककर गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़क यातायात के साथ रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। लोग मजबूरन घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। वहीं दफ्तरों, स्कूलों और बाजारों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। मौसम की इस मार का असर किसानों पर भी साफ नजर आ रहा है, क्योंकि बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। धूप देर से निकलने और शाम को जल्दी ढल जाने के कारण सर्दी का प्रकोप और ज्यादा महसूस किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। थाना कलां क्षेत्र में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों की अवहेलना और स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स नियुक्तियों पर हलफनामा दाखिल न करने पर कड़ा रुख अपनाया…


    Spread the love

    हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और…


    Spread the love