हिमाचल प्रदेश Snowfall: मनाली में बर्फ से सफेद हुई पहाड़ियां, नए साल के बाद भी होटलों में 80% ऑक्यूपेंसी

Spread the love

 

 

हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी से पहाड़ ढक गए हैं, जिससे पूरे देश से पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश ट्रैवल एजेंट्स के प्रेसिडेंट हीरा लाल राणा ने कहा कि नए साल के बाद भी होटलों में 80% ऑक्यूपेंसी है और हमें अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बर्फबारी बड़ी संख्या में टूरिस्ट को आकर्षित कर रही है।

वहीं, एक दिन मौसम साफ रहने के बाद कुल्लू-मनाली और लाहौल की चोटियों में फिर बर्फबारी हुई। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा। कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर तीन दिन से उड़ानें रद्द हैं। दृश्यता कम होने के चलते शनिवार को ऊना में ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

शनिवार को कालका से शिमला की ओर आने वाली तीन ट्रेनें देरी से चलीं। वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सात जनवरी तक इन जिलों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। छह जनवरी को किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कांगड़ा और मंडी के उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में छह जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई।

शिमला में अधिकतम तापमान 12.6, ऊना में 16.6, नाहन में 11.8, सोलन में 19.0, मनाली में 10.6, कांगड़ा में 12.3, मंडी में 15.6 और हमीरपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, ऊना के अंब अंदौरा और दौलतपुर चौक तक आवागमन करने वाली कई रेलगाड़ियां शनिवार को कोहरे के कारण देरी से पहुंचीं। शुक्रवार रात को दौलतपुर चौक से दिल्ली जंक्शन के लिए रवाना हुई 14054 हिमाचल एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, शिंकुला दर्रा व कुंजम दर्रा सहित पीर पंजाल की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से शीतलहर तेज हो गई है।

और पढ़े  Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री
राज्य के 17 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी व कल्पा में माइनस में चल रहा है। शुक्रवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0, ताबो में माइनस 6.4, कल्पा में माइनस 2.2, मनाली में 0.2, नारकंडा में 0.4, रिकांगपिओ 0.6, सेऊबाग 0.8, पालमपुर में 1.0, सोलन में 1.7, भुंतर में 1.5, कुफरी 2.7, सुंदरनगर में 3.3, शिमला में 4.5, धर्मशाला में  4.2,  कांगड़ा में 4.6, हमीरपुर 5.4, मंडी में 5.7, नाहन में 6.1, ऊना में 8.6, बिलासपुर 8.0, कसाैली में 6.2 और पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों की अवहेलना और स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स नियुक्तियों पर हलफनामा दाखिल न करने पर कड़ा रुख अपनाया…


    Spread the love

    हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और…


    Spread the love