हिमाचल प्रदेश: अत्यंत दुःखद- देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का हुआ निधन, 2 दिन पहले ही उन्होंने किया था मतदान..

Spread the love

पूरे देश के मार्गदर्शक एवं युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का आज सुबह दो बजे निधन हो गया। उन्होंने इस दुनिया को छोड़ने से पहले ही अपनी अंतिम इच्छा मतदान करके पूरी की। उन्हें एहसास हो गया था कि अब इस दुनिया को छोडकर जाना है तभी उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि दो नंवबर को घर से ही मतदान करेंगे।

जानकारी के अनुसार, इससे जब प्रशासन ने उनसे पूछा कि आप कहां से मतदान करेंगे तब उन्होंने कहा था हर बार की तरह इस बार भी कल्पा प्राथमिक पाठशाला पोलिंग बूथ से ही मतदान करूंगा, लेकिन तबीयत ठीक न होने पर उन्हें लगा कि अब इस दुनिया से विदा लेना है। इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि अब वे अपने घर से ही मतदान करेंगे। उन्होंने अंतिम बार इस विधानसभा में मतदान करके पूरे देश और किन्नौर के मतदाताओं को एक संदेश दिया है।

उनके निधन की जानकारी देते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन हुआ है जो पूरा देश और किन्नौर के लिए दुखद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उनको पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

नेगी की निधन की सूचना मिलते ही सुबह से उनके घर में उनका अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों तांता लगा रहा। नेगी अपने पीछे तीन बेटे और पांच बेटियां को छोड़कर चले गए हैं। सूचना मिलते की प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पोते को फोन पर बातचीत करके उन्हें संत्वाना दी।

और पढ़े  हिमाचल Weather:  फिर बिगड़ा माैसम, अटल टनल सहित ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, शिमला में बारिश

सन् 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी हैं। नेगी ने 1951 से हर चुनाव में मतदान किया। प्रथम मतदाता ने पहली बार घर के प्रांगण में बने डाक बूथ में एक लिफाफे में बंद कर मतपेटी में डाल दिया था। सरण नेगी न केवल हिमाचल, बल्कि देश के आइकन रहे। 106 वर्ष की आयु होने के बाद भी मतदान करने के प्रति उनका जज्बा इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में एक-एक मत की कितनी महत्ता है।

सीएम ने ट्वीट किया, ”स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी। ॐ शांति! ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।”

गौरतलब है कि पहले नेगी ने कहा था कि वह मतदान केंद्र में जाकर मतदान करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घर से ही वोट डालना पड़ा। 34वीं बार मतदान करने वाले नेगी ने पहली बार बुधवार को डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाला। जुलाई 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी हैं। नेगी ने 1951 से हर चुनाव में मतदान किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भी शतायु वोटर श्याम सरन नेगी को मतदान करने पर बधाई दी।

और पढ़े  हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

Spread the love
  • Related Posts

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love

    हिमाचल- प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात और बुधवार को रुक-रुककर चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *