पंचायतों में 280 जॉब ट्रेनी टेक्निकल असिस्टेंट भी नियुक्त किए जाएंगे। नवगठित पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस लाइनों के लिए अलग-अलग श्रेणी के 102 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। इसके अलावा अन्य विभागों में भी अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर भर्ती होगी।
मिड-डे मील में मिलेगा उबला अंडा और मौसमी फल : सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को अब मिड-डे मील के तहत सप्ताह में दो बार उबला अंडा और मौसमी फल भी दिया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना में संशोधन को मंजूरी दी है। प्रदेश के करीब सवा पांच लाख बच्चों को रोजाना स्कूलों में मिड-डे मील दिया जाता है।








