हिमाचल- बिना ड्राइवर अचानक चलने लगी यात्रियों से भरी बस, खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

Spread the love

 

 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत समोट कस्बे में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। समोट-ददरियाड़ा रूट पर चलने वाली एक निजी बस सुबह 9:00 बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार 20 सवारियों में से कुछ को हल्की चोटे आई हैं।  जानकारी के अनुसार समोट-ददरियाड़ा रूट पर चलने वाली निजी बस समोट कस्बे के टैक्सी स्टैंड के समीप चौक पर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस दूसरी बस की सवारियों का इंतजार कर रही थी।

 

अचानक बस न्यूट्रल हो गई और…
इस दौरान बस का चालक अपनी सीट पर मौजूद नहीं था। तभी अचानक बस न्यूट्रल हो गई और ढलान होने के कारण अपने आप सरकने लगी। बस में उस समय करीब एक दर्जन सवारियां मौजूद थीं। जैसे ही बस आगे जाने लगी तो यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। सवारियां कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बस सड़क पर करीब 30 से 40 मीटर तक सीधे सरकते हुए प्राकृतिक जल स्रोत के समीप खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने खाई में उतरकर बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई
राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, हादसे के कारण घबराए और हल्की चोट महसूस कर रहे कुछ यात्रियों को एहतियात के तौर पर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी सवारियों के सुरक्षित होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बस अनियंत्रित हो सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में जानामोल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़े  हिमाचल: पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों की अवहेलना और स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स नियुक्तियों पर हलफनामा दाखिल न करने पर कड़ा रुख अपनाया…


    Spread the love

    हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और…


    Spread the love