हिमाचल बस हादसा: सड़क पर जमे पाले पर फिसली… पांच पलटे खाकर गहरी खाई में गिरी, राज ने बताया क्या हुआ था?

Spread the love

 

स पाले पर चढ़ते ही फिसल गई। चालक ने बचाव के लिए स्टेयरिंग घुमाया लेकिन बस खाई की ओर उतर गई। इसके बाद बस ने एक के बाद एक पांच बार पलटी खाई। पलटी लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई। यह कहना है बस की फ्रंट सीट पर बैठे राज का। राज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार के लिए भर्ती हैं।

राज ने बताया कि वह शिमला से कुपवी जा रहे थे। हरिपुरधार से करीब 200 मीटर पहले बस अचानक पटल गई। सड़क पर पाला काफी जमा हुआ था। जैसे ही टायर पाले पर चढ़ा तो बस एक ओर मुड़ने लगी। ड्राइवर ने स्टीयरिंग घुमाया लेकिन बस खाई में गिर गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। करीब 20 मिनट बाद राहत दल भी पहुंचा। 

उन्होंने यात्रियों को बस से निकलना शुरू किया। कुछ ही देर बाद हरिपुरधार क्षेत्र एंबुलेंस के सायरन से गूंजने लगा। जब तक प्रशासन का बचाव दल मौके पर पहुंचा तब तक लोग गंभीर हालत में एक-दूसरे पर गिरे रहे। घायल यात्री बचाव के लिए आवाज लगाते रहे। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत बचाव कार्य में तेजी आई। एक के बाद एक सवारियों को हरिपुरधार अस्पताल ले जाया गया।

छत पर बैठे थे कई यात्री हादसे से पहले उतर गए
लोगों ने बताया कि बस की छत पर कई स्टेशनों से सवारियां बैठी थीं। हालांकि, जिस जगह बस पलटी वहां पर बस की छत पर कोई सवारी नहीं थी। सिरमौर में आगामी दिनों में माघी का त्योहार शुरू होना है। इसे लेकर क्षेत्र में चलने वाली बसों में यही हालात हैं।

और पढ़े  हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

 

एक-दूसरे के नीचे दबे लोग
घायल ललित ने बताया कि बस के खाई की तरफ गिरते ही चीख-पुकार मच गई। बस पलटियां खाने लगी। इस दौरान कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए। चीख पुकार के बीच कई लोग मदद के लिए भी पुकारते रहे। बचाव दल के आने तक मंजर भयावह रहा।

बस गिरते ही सहम गए लोग
शिमला से हरिपुरधार नानी के घर जा रही दिव्यांशी ने बताया कि बस में भीड़ थी। जैसे ही बस फिसलने लगी तो सभी लोग डर गए। इस दौरान बस खाई की तरफ खिसक गई। उसके बाद उन्हें पता नहीं चल पाया कि क्या हुआ। चारों ओर चीखें सुनाई दी।

हरिपुरधार में ओवरलोड निजी बस खाई में गिरी; 14 लोगों की मौत, 52 घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के हरिपुरधार के पास शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे एक ओवरलोड निजी बस सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 52 घायल हुए हैं। शिमला से कुपवी जा रही 37 सीटर बस एचपी-64-6667 में 66 यात्री सवार थे।

 

बताया जा रहा है कि सड़क पर पाला जमने से बस स्किड हो गई। हादसे में जीत कोच बस के परखच्चे उड़ गए। छत व टायर अलग हो गए। मृतकों में सभी सिरमौर और शिमला जिले के हैं। इस हादसे में घायल 17 लोगों का उपचार नाहन मेडिकल कॉलेज, 18 का राजगढ़, 15 का सोलन में चल रहा है, जबकि एक पीजीआई चंडीगढ़ और एक आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। उधर, सरकार ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

और पढ़े  Himachal- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला कई इलाकों में शुरू हुई बारिश, जानें मौसम अपडेट...

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों की अवहेलना और स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स नियुक्तियों पर हलफनामा दाखिल न करने पर कड़ा रुख अपनाया…


    Spread the love

    हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और…


    Spread the love