हिमाचल:- 14 वर्षीय नाबालिग ने 40 साल की महिला से दुराचार करने का किया प्रयास, विरोध करने पर किया लहूलुहान

Spread the love

मीरपुर सदर थाना के तहत सासन क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमले में 14 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला से दुराचार का प्रयास किया और विरोध किए जाने पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला का कान तक हमले में कट गया है। महिला की गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। बीते सोमवार को दोपहर बाद यह वारदात सामने आई थी। गंभीर रूप से घायल महिला पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। जहां पर उसकी सर्जरी हुई है, लेकिन अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

महिला की उम्र 40 साल
40 वर्षीय यह महिला घास काटने खेतों में जा रही थी और इसी दौरान एक नाबालिग दुराचार करने के इरादे से महिला पर झपट पड़ा। इस बीच महिला ने बचाव किया और दोनों में झड़प हुई। आरोपी ने महिला पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर दराती और डंडे से वार किए। गांव के एक व्यक्ति ने जब महिला को घायल अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचित कर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां पर पीड़िता महिला के जेठ की शिकायत और बयान पर प्रारंभिक जांच की गई।

 

आरोपी नाबालिग ने कबूल किया जुर्म
एएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। मौके से दराती, डंडा, पेन और टूटी हुई स्केल के टुकड़े बरामद हुए हैं। यहां पर ग्रामीणों से पूछताछ और अन्य सूबूतों और साथ लगते घर में सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला गया। जिसमें आरोपी रास्ते से गुजरता हुआ दिखा है। फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और सुबूत जुटाए हैं। जिसके बाद गांव के लिए नाबालिग आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने थाना में लाया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को शिनाख्त के लिए पुलिस मौके पर लेकर गई है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

और पढ़े  हिमाचल- मनाली में झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
एएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला ने जब विरोध किया तो उसने महिला पर हमला कर दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस हिमाचली पर लगा सकती है दांव, प्रत्याशी का एलान आज, CM सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। पार्टी के भीतर इस बार हिमाचल के…


    Spread the love

    हिमाचल- राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का सुक्खू सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, हर जिले में विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveराजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में अपनी मांगों को लेकर ‘आग्रह रैली’…


    Spread the love