मुश्किल में हेमंत सोरेन:- झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री

Spread the love

मुश्किल में हेमंत सोरेन:- झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगभग सात घंटे की पूछताछ के बाद सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

चंपई सोरेन ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया
राजभवन पहुंचकर चंपई सोरेन ने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हमने राजभवन से शपथग्रहण का समय मांगा है। अब तक हमें समय नहीं दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द से हमें शपथ लेने के लिए बुलाया जाएगा।

हमारे साथ 47 MLA: कांग्रेस नेता-
कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने कहा, “हेमंत सोरेन ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दिया है और हम लोगों ने अपना दावा पेश किया। हमारे साथ 47 MLA हैं…हम लोगों ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।”

झामुमो समर्थकों ने कहा- अगर मुख्यमंत्री सोरेन जेल जाएंगे तो हम भी उनके साथ जाएंगे
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक भूमि सौदे से जुड़े कथित धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के विरोध में बुधवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए। समर्थकों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री को उनकी आदिवासी पहचान के लिए जांच एजेंसी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार निशाना बना रही है। जमशेदपुर से यहां आईं झामुमो नेता झरना पाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह आदिवासी हैं। लेकिन, वह हमारे लिए भगवान की तरह हैं। हम उनके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर वह (मुख्यमंत्री) जेल जाएंगे तो हम भी उनके साथ जाएंगे।

और पढ़े  एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

Spread the love
  • Related Posts

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *