दिल्ली में मार्च के दौरान मई जैसी गर्मी, पारा पहुंचा 37 डिग्री पार, सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

Spread the love

भी मार्च माह की शुरूआत ही हुई है और गर्मी ने अभी से ही अपने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू किया है। आलम यह है कि सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरू किया है। ऐसे में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास किया।

 

हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। इसके अलावा, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी लगभग खत्म हो गई है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। यही नहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया। 

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में पारा लगातार छठे दिन 35 के पार रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 19 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 37.4 और लोधी रोड में 37.1 और पालम में 35.3 अधिकतम पारा दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 17 मार्च के बीच तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि 15 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

और पढ़े  अमित शाह- नक्सलवाद खत्म, आदिवासियों को मिला असली न्याय', लोकसभा में नक्सलवाद पर बोले शाह

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12, 13, 14, 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दिन आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। हालांकि, 15 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Spread the love
  • Related Posts

    आप का संकट:- राघव चड्ढा के बयान से उठा पार्टी में तूफान, अपने ही नेताओं के निशाने पर

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी के भीतर मतभेद अब खुलकर सार्वजनिक टकराव में बदलते नजर आ रहे हैं। राज्यसभा सांसद को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद उनके वीडियो…


    Spread the love

    दिल्ली- गैस सिलिंडर की कमी से लौटा स्टोव का जमाना, मांग के चलते कीमत बढ़ी,पलायन ने पकड़ी रफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी किल्लत के कारण आम लोग खासकर मजदूर वर्ग खासे परेशान हैं। आसानी से सिलिंडर नहीं मिलने के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि साल पहले घरों…


    Spread the love