ऑपरेशन त्राशी: किश्तवाड़ मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान, ग्रेनेड हमले में सात जवान घायल, ऑपरेशन जारी

म्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।  इस मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान हो गए और अभी भी साथ घायल जवानों का इलाज चल रहा है।

यह अभियान रविवार को छात्रू क्षेत्र के सुदूर-सिंहपोरा के पास स्थित सोनार गांव में शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड हमला कर दिया, जिससे सेना के आठ जवान घायल हो गए। अधिकतर जवानों को छर्रे लगने से चोटें आई हैं।

घना जंगल, ऊंची पहाड़ियां और कम दृश्यता के कारण रविवार देर रात ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार तड़के फिर से सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई टीमें इलाके में तैनात की गईं। आतंकियों को भागने से रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में कड़ा घेरा बनाया गया है। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी ली जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन आतंकी, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं, इलाके में फंसे हो सकते हैं। हालांकि ताजा जानकारी मिलने तक आतंकियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ था।

इस अभियान को ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ नाम दिया गया है। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यह संयुक्त अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। सेना ने कठिन हालात में जवानों के साहस और पेशेवर रवैये की सराहना की है।

आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज कर दिया है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर क्षेत्र में और आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़े  ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम, रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता?
  • Related Posts

    किशाऊ बांध: 579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता

    किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इससे हरियाणा को सिंचाई के लिए 836.39 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस परियोजना के…

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…