भाजपा अध्यक्ष पद का चुनाव- BJP अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन मंडल ने सौंपा अपना समर्थन पत्र

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपना समर्थन पत्र सौप दिया है। इन पत्रों के जरिये उन्होंने उम्मीदवार के प्रति अपना समर्थन जताया है। इससे पार्टी की चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कुछ ही देर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कर रहे है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नबीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे है। यदि ऐसा होता है, तो वे कल औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बिहार से पांच बार के विधायक नबीन को हाल ही में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

 

जानिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की टाइमलाइन

  • घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच दाखिल किए जाएंगे।
  • आज ही शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
  • नामांकन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच वापस लिए जा सकते हैं।
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
  • हालांकि, जरूरत पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
और पढ़े  हैदराबाद में कार की टक्कर से महिला की मौत, जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद के बेटे पर केस दर्ज

कैसे होता है बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और विभिन्न राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी पार्टी का राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी करता है। पार्टी के संविधान के मुताबिक, किसी भी राज्य के निर्वाचक मंडल के कम से कम 20 सदस्य मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी उम्मीदवार का प्रस्ताव रख सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि उम्मीदवार पार्टी का कम से कम चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहा हो और उसकी सदस्यता को 15 साल पूरे हो चुके हों। इसके अलावा, यह प्रस्ताव कम से कम पांच ऐसे राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव पहले ही पूरे हो चुके हों।

कल होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का शपथ ग्रहण
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है। वे कल सुबह 11:30 बजे औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love