हरिद्वार: जापान के दो संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बने, पट्टाभिषेक समारोह में प्रदान की गई उपाधि

जापान के संत स्वामी महादेवानंद गिरी और स्वामी कृष्णानंद गिरी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। वीरभद्र मंदिर में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। दोनों संत महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी के शिष्य हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी की अध्यक्षता में यह समारोह हुआ।

निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर और 13 अखाड़ों के संत महापुरुषों ने उन्हें तिलक चादर प्रदान कर पद पर अभिषिक्त किया। श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने कहा कि महामंडलेश्वर केवल एक पद नहीं, बल्कि सनातन के संरक्षण और संवर्धन का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त महामंडलेश्वर जापान में सनातन के प्रचार-प्रसार में योगदान करेंगे।
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा और संत परंपरा का पालन करते हुए सनातन के उत्थान में योगदान दें। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भी उन्हें बधाई दी। सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और महंत दर्शन भारती ने कहा कि कई देशों में लोग सनातन संस्कृति अपना रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वामी महादेवानंद गिरी और स्वामी कृष्णानंद गिरी जापान में सनातन के प्रचार-प्रसार को गति देंगे। महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। नवनियुक्त महामंडलेश्वरों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संत परंपराओं का पालन करेंगे। वे जापान में श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का काम करेंगे।
और पढ़े  चमोली: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, सिवाई के पास सेना के लिए बन रहीं तीन खास सुरंगें, 60 फीसदी काम हुआ पूरा
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…