हरिद्वार- केमिकल फैक्टरी में लगी आग, भागकर बचाई कर्मचारियों ने अपनी जान, चपेट में आया आवासीय भवन

हरिद्वार- केमिकल फैक्टरी में लगी आग, भागकर बचाई कर्मचारियों ने अपनी जान, चपेट में आया आवासीय भवन

हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी में सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं आसमान में दूर तक उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना पर दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों भीड़ भी मौके पर पहुंच गई।

फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से आनन फानन में सामान निकाल कर बाहर फेंका जा रहा है। केमिकल फैक्टरी के बगल के भवन में आग पूरी तरह फैल चुकी है। आशंका है कि अगर भवन में सिलेंडर जैसी वस्तुएं आग की चपेट में आईं तो बड़ा खतरा भी हो सकता है ।

आग बुझाने में लगी सात टैंकर
फैक्टरी में आग बुझाने में पानी के सात टैंकर लगे हैं। लेकिन तब भी आग नहीं बुझ पा रही है। फैक्टरी के बराबर में दो आवासीय मकान भी हैं। वहां से लोगों को निकाल लिया है। टीम लगातार पानी की बौछार करती जा रही है।

और पढ़े  AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…