हरिद्वार- आंधी-तूफान से हरिद्वार-दून रेलमार्ग बाधित, ट्रैक पर गिरा पेड़,ट्रेनों का संचालन प्रभावित

हरिद्वार और देहरादून के बीच रेलमार्ग पर आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशालकाय पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ के ट्रैक पर गिरने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल रेलमार्ग बाधित बना हुआ है।

 

रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और ट्रैक को जल्द से जल्द सुरक्षित कर संचालन बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर कार्यालय पहुंचे
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…