हरिद्वार: जिंदा लोगों को मृतक बताकर हड़प लिए दो-दो लाख, फर्जीवाड़े पर उप श्रमायुक्त ने बैठाई जांच

Spread the love

 

 

मृत श्रमिक के आश्रितों को सरकार की ओर से दिए जाने वाली योजना में गड़बड़झाला सामने आया है। इसमें जिंदा लोगों को मृतक बताकर दो-दो लाख रुपये हड़प लिए गए हैं। ये सारा खेल श्रम विभाग के अधिकारियों और सेंटरों की मिलीभगत से होना बताया जा रहा है। इस फर्जीवाड़े पर उप श्रमायुक्त ने जांच बैठा दी है।

 

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के मृत्योपरांत आश्रितों को सरकार की ओर से सहायता राशि के रूप में दो-दो लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए श्रमिक के परिजनों की ओर से श्रमिक सुविधा केंद्रों से आवेदन किया जाता है। यह आवेदन श्रम प्रवर्तन अधिकारी/पंजीकरण अधिकारी के पास जाता है। जो अनुमोदन कर डीबीटी अधिकारी को भेजते हैं। वहां से धनराशि आश्रित के बैंक खाते में पहुंचती है।

इसी दौरान पंजीकृत श्रमिकों को फर्जी ढंग से मृतक दर्शाकर दो-दो लाख रुपये निकाल लिए गए। अधिकांश फर्जीवाड़ा ब्लॉक बहादराबाद में होना बताया जा रहा है। फर्जीवाड़े कर श्रमिक के खाते में पहुंची रकम निकालकर दलालों और अधिकारियों को भी दी जा रही है। इससे जिस आश्रित के बैंक खाते में पैसा पहुंच रहा है उसे महज 70 से एक लाख रुपये मिल रहे हैं। बाकी धन का बंटरबांट हो रहा है।

सितंबर में पहली बार हुआ फर्जीवाड़ा
योजना में पहली बार फर्जीवाड़ा सितंबर में किया गया। इसमें ग्राम बादशाहपुर, नसीरपुर कलां में दो श्रमिक पुरुषों को मृतक दर्शाकर सरकारी पैसा हजम कर लिया गया। फिर नई कुंडी बिशनपुर में दो महिला श्रमिकों को भी मृतक बताकर योजना की धनराशि हासिल की गई। खाला टीरा में भी एक श्रमिक को मृतक दिखा दो लाख रुपये की राशि आश्रितों के खाते में ट्रांसफर की गई है। जांच होने पर संख्या सौ से अधिक पहुंच सकती है।

और पढ़े  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मौखिक शिकायत मिली है, लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। फिर भी विभाग ने अपने स्तर से प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-विपिन कुमार, उप श्रमायुक्त, हरिद्वार

सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजना में भ्रष्टाचार किया जाना गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए। मामले को लेकर सीएम से भी मिला जाएगा, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
– सुमित सिंघल, प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love