हरिद्वार- फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा

Spread the love

 

रिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से बांग्लादेश के असली दस्तावेजों के साथ-साथ कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। इस मामले में दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने वाले एक दिव्यांग युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामानंद कॉलेज के पास वैष्णवी एन्क्लेव में एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान छिपाकर रहने की बात स्वीकार कर ली।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला का असली नाम सहेला बेगम है और वह बांग्लादेश के कुमीला की निवासी है। वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान श्यामदास नामक युवक से हुई थी। उसी के कहने पर वह भारत आई और वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से पहले दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी।

हरिद्वार आने के बाद महिला ने अपने सहयोगी श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और विवाह प्रमाणपत्र जैसे कई फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए थे। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे रह रही थी।

महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट, नेशनल आईडी कार्ड समेत कई भारतीय फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।

और पढ़े  देहरादून- 1.34 लाख बुजुर्ग महिलाओं को चाहिए सरकार का सहारा,चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू: परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस,लापता हुई बालिका पूरी तरह सुरक्षित।

    Spread the love

    Spread the love एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन- मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर…


    Spread the love

    देहरादून: सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाने के मामले में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण बरी, जानें..

    Spread the love

    Spread the love   न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ईशांक राजपूत की कोर्ट ने सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर लगाने के आरोप से पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण को बरी कर…


    Spread the love