हरिद्वार: मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, युवक के दोनों पैर कटे

मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कटकर शरीर से अलग हो गए। गंभीर हालत में उसे हरिद्वार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान विकास साह (22) पुत्र महेंद्र साह निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस सुबह 8:40 बजे मोतीचूर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। करीब 8:50 बजे ट्रेन के रवाना होने के दौरान विकास चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।
घटना के तुरंत बाद स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी ने आरपीएफ जवानों, स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विकास को उपचार के लिए हरिद्वार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया।
और पढ़े  देहरादून: BJP प्रभारी-सह प्रभारियों का पहला दौरा दो अक्तूबर से, पहले दिन पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों संग बैठक
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…