हनुमान जन्मोत्सव : 56 घंटो में बनकर तैयार हुआ 1 टन का बना महालड्डू, कल लगेगा भोग।।

Spread the love

मध्य प्रदेश में पहली बार हनुमान जी को एक टन के महालड्डू का भोग लगाया जाएगा। जबलपुर स्थित पचमठा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर समिति ने बजरंगबली को 1 टन का महालड्डू चढ़ाने का निर्णय लिया है। तीन राज्यों को कारीगरों ने निर्धारित समय पर लड्डू का निर्माण पूरा कर लिया है। आइए आपको लड्डू निर्माण से लेकर प्रसाद वितरण तक के बारे में बताते हैं। 

56 घंटे में तैयार हुआ महालड्डू
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हलवाइयों ने मिलकर लगातार 3 दिन काम कर के 1 टन के महालड्डू का  निर्माण किया है। लड्डू के ऊपर की गई विशेष सजावट कोलकाता के कारीगरों ने की है। एकादशी के दिन अन्नपूर्णा पूजन के साथ ही लड्डू का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कारीगरों ने 56 घंटों में महालड्डू को आकार दिया है। महालड्डू के निर्माण के बाद पूज्य जगदगुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य महाराज ने लड्डू का पूजन कर इसे स्थापित किया। फिलहाल गुजरात के भावनगर से आई विशेष कढ़ाई में महालड्डू को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए रखा गया है। महालड्डू गर्मी से खराब न हो इसलिए मंदिर में कूलर लगाए गए हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पर लगेंगे 56 भोग
शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रात 9 बजे हनुमान जी को 56 भोग लगाए जाएंगे। 56 भोग के साथ ही 1 टन के महालड्डू का भोग लगाया जाएगा।

पहली आरती के साथ प्रसाद वितरण होगा शुरू
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह मंदिर की पूजा के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने का काम शुरू हो जाएगा। आस-पास के क्षेत्र की महिलाएं करीब 50 किलो लड्डू बना रही हैं। जिसका वितरण सुबह से श्रद्धालुओं को किया जाएगा। 

और पढ़े  असम- CM हिमंत सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट की बात फर्जी, विदेश राज्यमंत्री बोले- सभी आरोप गलत

Spread the love
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *